वायरल

Viral Video: बस से उतरते ही बच्चे ने किया धमाकेदार डांस, अपने क्यूट अंदाज से जीता सबका दिल

एक स्कूली बच्चे का दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की बस से नीचे उतरते ही एक स्कूली बच्चा धमाकेदार अंदाज में डांस करके हर किसी को हैरान कर देता है.

Viral Video: बस से उतरते ही बच्चे ने किया धमाकेदार डांस, अपने क्यूट अंदाज से जीता सबका दिल
बच्चे ने किया धमाकेदार डांस (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: आजकल के छोटे-छोटे बच्चे अपने कारनामों से लोगों को हैरान कर देते हैं. कभी दिमाग, कभी अपनी शैतानियों तो कभी अपने टैलेंट (Talent) से बच्चे बड़ों को हैरत में डाल देते हैं. इस बीच एक स्कूली बच्चे (School Student) का दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें स्कूल की बस (School Bus) से नीचे उतरते ही एक स्कूली बच्चा धमाकेदार अंदाज में डांस (Dance) करके हर किसी को हैरान कर देता है. बच्चा संजय दत्त की फिल्म के गाने 'प्यार आ गया रे' पर अपने जबरदस्त मूव्स दिखाकर लोगों का दिल जीत रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर @Aarzaai_Ishq नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ये लाजवाब है. बच्चे के डांस मूव्स, उसके अंदाज और एक्सप्रेशन्स को देख हर कोई उसके टैलेंट का कायल हो गया है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).