वायरल

Viral Video: दुकान से चिकन का पैकेट चुराकर फरार हुई बिल्ली मौसी, उसके बाद जो किया उसे देख इमोशनल हो जाएंगे आप

वायरल वीडियो में बिल्ली मौसी एक दुकान से चिकन का पैकेट चुराकर भागने लगती है. कुछ दूर जाने के बाद वो अपने बच्चों के पास पहुंचती है और पैकेट खोलकर उनके सामने खाने के लिए रख देती है. बच्चों के लिए मां की इस ममता को देख लोग इमोशनल हो रहे हैं.

Viral Video: दुकान से चिकन का पैकेट चुराकर फरार हुई बिल्ली मौसी, उसके बाद जो किया उसे देख इमोशनल हो जाएंगे आप
चिकन चुराकर फरार हुई बिल्ली (Photo Credits: X)

Cat Viral Video: बिल्ली (Cat) मौसी की क्यूट हरकतों वाले वीडियो तो आपने देखे ही होंगे, लेकिन जब बात एक मां की आती है तो बिल्ली अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर बच्चों के लिए चिकन (Chicken) चुराने को मजबूर हुई बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में बिल्ली मौसी एक दुकान से चिकन का पैकेट चुराकर भागने लगती है. कुछ दूर जाने के बाद वो अपने बच्चों के पास पहुंचती है और पैकेट खोलकर उनके सामने खाने के लिए रख देती है. कैमरे में कैद हुए इस नजारे को देख लोग इमोशनल हो रहे हैं.

इस वीडियो को @catshouldnt नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- तुर्की में बिल्ली ने a101 नामक सुपरमार्केट से एक चिकन बैग चुरा लिया और अपने बच्चों को खिलाने के लिए ले गई. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 14.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: सोफे पर बैठने के लिए कुत्ते और बिल्ली के बीच हुई तगड़ी नोकझोंक, देखिए कौन पड़ा किस पर भारी

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).