वायरल

Viral Video: सोफे पर बैठने के लिए कुत्ते और बिल्ली के बीच हुई तगड़ी नोकझोंक, देखिए कौन पड़ा किस पर भारी

सोशल मीडिया पर कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोफे के लिए बिल्ली मौसी कुत्ते से भिड़ जाती है और उसे भगाकर ही दम लेती है.

Viral Video: सोफे पर बैठने के लिए कुत्ते और बिल्ली के बीच हुई तगड़ी नोकझोंक, देखिए कौन पड़ा किस पर भारी
सोफे के लिए कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई (Photo Credits: X)
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्ते (Dog) और बिल्लियों (Cats) की लड़ाई से जुड़े वीडियो तो आपने देखे ही होंगे. ऐसा कहा जाता है कि कुत्ते और बिल्ली (Cat) में कभी दोस्ती नहीं हो सकती, इसलिए जब भी दोनों का आमना-सामना होता है तो उनके बीच नोकझोंक शुरु हो जाती है. सोशल मीडिया पर कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सोफे (Sofa) के लिए बिल्ली मौसी कुत्ते से भिड़ जाती है और उसे भगाकर ही दम लेती है. इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते को सोफे पर बैठा देख बिल्ली का पारा हाई हो जाता है और वो उस पर टूट पड़ती है. बिल्ली कुत्ते पर हमला करती है, जिससे घबराकर कुत्ता नीचे उतर जाता है. कुत्ते को सोफे से नीचे भगाने के बाद बिल्ली खुद उस पर लेटकर आराम फरमाने लगती है, जबकि कुत्ता जमीन पर लेटा हुआ नजर आता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्ही बिल्ली को डूबने से बचाने के लिए कुत्ते ने किया अनोखा काम, देखें क्यूट वीडियो
देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).