Viral Video: भालू ने दिखाई समझदारी, सड़क पर पड़े ट्रैफिक कोन को उठाकर सही जगह पर रखा और फिर...
एक भालू का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है जो समझदारी दिखाते हुए सड़क पर पड़े ट्रैफिक कोन को उठाकर उसे सही जगह पर रखता हुआ नजर आ रहा है.
Viral Video: इंसानों को धरती का सबसे समझदार प्राणी माना जाता है, लेकिन कई बार जानवर भी इंसानों की तरह समझदारी दिखाते नजर आते हैं. इसी कड़ी में एक भालू (Bear) का वीडियो (Viral Video) तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है जो समझदारी दिखाते हुए सड़क पर पड़े ट्रैफिक कोन (Traffic Cone) को उठाकर उसे सही जगह पर रखता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में विशालकाय खूंखार भालू को सड़क पर टहलते हुए देखा जा सकता है, फिर वो समझदारी दिखाते हुए सड़क किनारे लगे ट्रैफिक कोन को खड़ा करके सही जगह पर रखता है. उसे ऐसा करते देख हर कोई उसकी समझदारी का कायल हो गया है. इस वीडियो को @Gabriele_Corno नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 713k व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Responsible bear picks up fallen traffic cone pic.twitter.com/xL8qHYVesT
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) March 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

