वायरल

Viral Video: रिहायशी इलाके में घुसकर भालू ने मचाया उत्पात, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे लोग

एक भालू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू रिहायशी इलाके में पहुंचकर जमकर न सिर्फ उत्पात मचाता है, बल्कि लोगों पर हमला भी कर देता है. ग्रिजली भालू को हमलावर होते देख वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं.

Viral Video: रिहायशी इलाके में घुसकर भालू ने मचाया उत्पात, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे लोग
भालू ने किया लोगों पर हमला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के चलते जंगल कम होते जा रहे हैं, जिसके चलते भोजन की तलाश में कई बार जंगली जानवर (Wild Animals) रिहायशी इलाकों (Residential Area) में पहुंच जाते हैं. कई बार ये जानवर रिहायशी इलाके में दाखिल होकर लोगों पर हमला कर देते हैं. इसी कड़ी में एक भालू (Bear) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भालू रिहायशी इलाके में पहुंचकर जमकर न सिर्फ उत्पात मचाता है, बल्कि लोगों पर हमला भी कर देता है. ग्रिजली भालू को हमलावर होते देख वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं.

इस वीडियो को ट्विटर पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 228.8k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- सोच रहा था कि छत से कूदने के बाद क्या हुआ होगा, जबकि एक अन्य ने लिखा है कि यह हादसा किर्गिस्तान में हुआ था, जिस दौरान भालू ने एक शख्स पर हमला कर उसे खा लिया. यह भी पढ़ें: भालू के हाथ लगा वाइल्डलाइफ कैमरा, जानवर ने खींच ली अपनी सैकड़ों सेल्फी (See Viral Pics)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).