वायरल

Viral Video: आइसक्रीम देखते ही उसपर टूट पड़े बंदर, पूरे झुंड ने जमकर उठाया दावत का लुत्फ

सोशल मीडिया पर शरारती बंदरों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आइसक्रीम देख बंदरों का पूरा झुंड उस पर टूट पड़ता है और सभी मिलकर आइसक्रीम का दावत का लुत्फ उठाते हैं.

Viral Video: आइसक्रीम देखते ही उसपर टूट पड़े बंदर, पूरे झुंड ने जमकर उठाया दावत का लुत्फ
बंदरों ने उठाया आइसक्रीम का लुत्फ (Photo Credits: X)

Monkey Viral Video: बंदरों (Monkeys) को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है, क्योंकि उनकी ज्यादातर हरकतें इंसानों से मिलती हैं. वो इंसानों की नकल बहुत अच्छी तरह से उतार लेते हैं और उनकी तरह कई काम भी बड़ी आसानी से कर लेते हैं. ये बंदर काफी शरारती भी होते हैं और जमकर उत्पात भी मचाते हैं. इनके सामने अगर खाने की कोई चीज रख दी जाए तो पूरा झुंड उस पर टूट पड़ता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आइसक्रीम (Ice Cream) देख बंदरों का पूरा झुंड (Herd of Monkeys) उस पर टूट पड़ता है और सभी मिलकर आइसक्रीम दावत का लुत्फ उठाते हैं.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बंदरों के लिए आइसक्रीम पार्टी... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 394.4k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कई सारे बंदर आइसक्रीम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और यह लोगों का दिल जीत रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कान और पूंछ खींच-खींचकर बंदर ने किया बाघ को परेशान, जानवर की शैतानी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).