वायरल

Viral Video: मेक्सिको सिटी हवाई अड्डे पर फ्लाइट मिस होने के बाद गुस्साई महिला किया हंगामा, अमीरात एयरलाइन कर्मचारी के साथ की मारपीट

फ्लाइट मिस हो जाने पर गुस्साई महिला ने कैमरे के सामने मेक्सिको सिटी हवाई अड्डे पर अमीरात एयरलाइन कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की और उस पर घूंसे बरसाए. घटना एक नवंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: मेक्सिको सिटी हवाई अड्डे पर फ्लाइट मिस होने के बाद गुस्साई महिला किया हंगामा, अमीरात एयरलाइन कर्मचारी के साथ की मारपीट
एयरलाइन कर्मचारी से मारपीट करती महिला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: फ्लाइट (Flight) मिस हो जाने पर गुस्साई महिला ने कैमरे के सामने मेक्सिको सिटी हवाई अड्डे (Mexico City Airport) पर अमीरात एयरलाइन (Emirates Airline) कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की और उस पर घूंसे बरसाए. घटना एक नवंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में महिला चिल्लाते हुए, दूसरे यात्रियों पर सूटकेस फेंकती हुई दिखाई दे रही है. जब कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिए स्टाफ को बुलाया तो गुस्से से तिलमिलाई महिला चेक-इन-डेस्क को तोड़ती हुई भी नजर आ रही है. एयरपोर्ट पर महिला द्वारा एयरलाइन के कर्मचारी के साथ मारपीट के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जिस क्षण महिला ने अमीरात एयरलाइन के कर्मचारी को घूंसा मारा और मेक्सिको हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट मिस होने के बाद जमकर तोड़फोड़ की.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2022 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).