वायरल

Viral Video: शादी की रस्मों को निभाने के दौरान दूल्हे के साथ हुई अनहोनी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर दूल्हे का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की रस्मों को निभाने के दौरान दूल्हे के साथ अनहोनी घटना हो जाती है और वो बुरी तरह से जमीन पर गिर पड़ता है.

Viral Video: शादी की रस्मों को निभाने के दौरान दूल्हे के साथ हुई अनहोनी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
दूल्हे के साथ घटी घटना (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: शादी-ब्याह के मौसम में सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी के रीति-रिवाजों (Wedding Rituals) और दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) के जुड़े कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कई बार शादियों के दौरान दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ ऐसी घटना हो जाती है, जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है. इसी कड़ी में एक दूल्हे का वीडियो इन दिनों खासा चर्चा में है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव वालों से घिरा दूल्हा शादी की रस्मों को निभा रहा होता है और लोग सामने दीवार पर खड़े होकर वीडियो बना रहे होते हैं. इसी दौरान एक लड़का दीवार पर रखे पत्थर पर फोन रखकर वीडियो बनाता है और जैसे ही लड़का हिलता है उस पत्थर का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीधे दूल्हे के ऊपर जा गिरता है, जिसके चलते दूल्हा भी डगमगाते हुए सीधे जमीन पर धड़ाम से गिर जाता है.

इस वीडियो को annu22_sa_ नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे लोग देखकर हैरान हो रहे हैं. इसके साथ ही कई लोग अपनी प्रतिक्रियाओं के जरिए दूल्हे के मजे ले रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई ये नजारा हैरान करने वाला है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है, जबकि एक शख्स ने लिखा है- यह पक्का दुल्हन का एक्स होगा. यह भी पढ़ें: Husband-Wife Fight: पत्‍नी के घर वापस न आने पर पति ने शोले स्टाईल में किया हंगामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @annu22_sa_

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).