Viral Video: मछली के साथ सेल्फी लेने के बाद शख्स ने गलती से पानी में फेंक दिया iphone, फिर जो हुआ...
वायरल हो रहे वीडियो में समंदर में नाव पर सवार एक शख्स मछली के साथ सेल्फी लेता है. उसके एक हाथ में मछली है और एक हाथ में आईफोन, एक के बाद एक कई सेल्फी लेने के बाद गलती से वो मछली समझकर आईफोन को पानी में फेंक देता है.
Viral Video: आज के इस दौर में अधिकांश लोग स्मार्टफोन (Smartphone) का इस्तेमाल करते हैं और स्मार्टफोन के इस दौर में सेल्फी (Selfie) न ली जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. हैरत की बात तो यह है कि लोगों में सेल्फी का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग इसके लिए अपनी जान तक को खतरे में डाल देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, उसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में समंदर में नाव पर सवार एक शख्स मछली (Fish) के साथ सेल्फी लेता है. उसके एक हाथ में मछली है और एक हाथ में आईफोन (iPhone), एक के बाद एक कई सेल्फी लेने के बाद वो गलती से मछली समझकर आईफोन को पानी में फेंक देता है, जिसका एहसास हुआ उसका चेहरा देखने लायक बन गया. इस वीडियो को ट्विटर पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-
You threw the right one bro 😂 pic.twitter.com/ohhoxmZj36
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) April 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

