Viral Video: पेंशन बंद होने पर 102 साल के बुजुर्ग ने निकाली नई तरकीब, अपनी बारात निकालकर दिया जिंदा होने का सबूत
सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 102 साल के बुजुर्ग शख्स की पेंशन बंद हो गई तो उन्होंने अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए अपनी ही बारात निकाल दी. घटना हरियाणा के रोहतक की बताई जा रही है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अनोखा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें 102 साल के बुजुर्ग शख्स (Elderly Man) की पेंशन (Pension) बंद हो गई तो उन्होंने अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए अपनी ही बारात निकाल दी. घटना हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांधरा गांव के निवाली दुली चंग को कागजों पर मृत घोषित करके इस साल मार्च से उनकी पेंशन बंद कर दी गई थी, इससे परेशान होकर बुजुर्ग ने अनोखी तरकीब निकाली. खुद को जिंदा साबित करने के लिए बुजुर्ग ने दूल्हा बनकर नोटों की माला पहन ली और अपनी बारात निकालकर सरकारी अधिकारियों के पास पहुंचे. बारात में कई लोग पोस्टर लेकर शामिल हुए, जिसमें लिखा था- थारा फूफा जिंदा है. इस तरह से शख्स ने न सिर्फ अपने जिंदा होने का सबूत दिया, बल्कि राज्य सरकार से अपनी पेंशन फिर से शुरु करने की मांग भी की.
देखें वीडियो-
102 year old man Duli Chand in Haryana's Rohtak who was declared dead in govt records and his pension was stopped. Today he came out on the roads to prove he is alive. @ndtv pic.twitter.com/PwfJ5ypf6r
— Mohammad Ghazali (@ghazalimohammad) September 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

