वायरल

Viral Pics: भेड़िया बनने की चाहत में शख्स ने पानी की तरह बहा दिए 19 लाख रुपए, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इन दिनों एक खबर खूब सुर्खियों में है कि एक शख्स ने भेड़िया बनने की चाहत में करीब 19 लाख रुपए पानी की तरह बहा दिए. शख्स ने अपने लिए एक ऐसी ड्रेस बनवाई है, जिसे पहनने के बाद वो बिल्कुल भेड़िया दिखता है.

Viral Pics: भेड़िया बनने की चाहत में शख्स ने पानी की तरह बहा दिए 19 लाख रुपए, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे हैरान
शख्स बना भेड़िया (Photo Credits: Instagram)

बेशक इस दुनिया में एनिमल लवर्स (Animal Lovers) की कोई कमी नहीं है, जो जानवरों (Animals) से न सिर्फ प्यार करते हैं, बल्कि उन्हें बड़े लाड़ प्यार से पालते-पोसते भी हैं, लेकिन क्या किसी पर ऐसी धुन पर सवार हो सकती है कि वो इंसान से जानवर ही बन जाए. दरअसल, इन दिनों एक खबर खूब सुर्खियों में है कि एक शख्स ने भेड़िया (Wolf) बनने की चाहत में करीब 19 लाख रुपए पानी की तरह बहा दिए. शख्स ने अपने लिए एक ऐसी ड्रेस बनवाई है, जिसे पहनने के बाद वो बिल्कुल भेड़िया दिखता है. बताया जा रहा है कि पेशे से इंजीनियर शख्स को जंगली जानवरों से बेहद लगाव है, इसलिए उसने भेड़िए की तरह दिखने के लिए 19 लाख रुपए खर्च करके स्पेशल ड्रेस बनवा ली. शख्स की मानें तो इस ड्रेस को पहनने के बाद वो बिल्कुल अलग सा महसूस करता है, वो इंसानी दुख और परेशानियों को भूल जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: First Human Dog: 20 हजार डॉलर खर्च कर जापानी शख्स बना ‘मानव कुत्ता’, पहली बार सार्वजनिक रूप से टहलता आया नजर (Watch Video)

देखें तस्वीरें-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 特殊造型ゼペット (@zeppet_jp)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).