वायरल

शर्मनाक! बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा (Watch Viral Video)

कई ट्विटर यूजर्स ने लेबनान के बेरूत स्थित अल-नबी इलाके में रहने वाली एक बूढ़ी औरत को एक अन्य महिला द्वारा पीटे जाने के कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं. बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटे जाने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने लेबनानी आंतरिक सुरक्षा बलों (आईएसएफ) से बुजुर्ग महिला को उसके उत्पीड़कों के हाथों से छुड़ाने की मांग की है.

शर्मनाक! बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा (Watch Viral Video)
बुजुर्ग महिला की पिटाई (Photo Credits: Twitter)

एक बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) की बार-बार बेरहमी से पिटाई करने वाले वीडियो के वायरल (Viral Video) होने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर हंगामा हो रहा है. दरअसल, कई ट्विटर यूजर्स (Twitter Users) ने लेबनान (Lebanon) के बेरूत (Beirut) स्थित अल-नबी इलाके (Ras Al-Nabee area) में रहने वाली एक बूढ़ी औरत को एक अन्य महिला द्वारा पीटे जाने के कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं. बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटे जाने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने लेबनानी आंतरिक सुरक्षा बलों (आईएसएफ) (Lebanese Internal Security Forces) से बुजुर्ग महिला को उसके उत्पीड़कों के हाथों से छुड़ाने की मांग की है. इसके साथ ही कहा है कि अगर आईएसएफ ने जवाब नहीं दिया तो पड़ोसी घर पर छापा मारकर उसे बचा लेंगे. अलग अलग वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक महिला इस बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई कर रही है.

देखें वीडियो-

यह भी देखें

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).