वायरल

VIDEO: लोकल ट्रेन में महिलाओं ने एक-दूसरे पर की चप्पलों की बारिश, जमकर बरसाए लात-घूंसे

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग अब जमकर कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट बता रहा है तो कोई कह रहा है कि भीड़ होने के कारण ढंग से लड़ भी नहीं पा रही बेचारी महिलाएं.

VIDEO: लोकल ट्रेन में महिलाओं ने एक-दूसरे पर की चप्पलों की बारिश, जमकर बरसाए लात-घूंसे
(Photo Credit : Twitter)

Viral Video, Kolkata Local Train: कोलकाता लोकल ट्रेन की वीडियो वायरल हो रही है. जहां महिलाएं आपस में झगड़ा कर रही है. वीडियो में देख सकते हैं कि महिलाएं एक दूसरे पर दनादन चप्पलें बरसा रहीं हैं. महिला कोच में कुछ औरतों के बीच कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि सीधा लात-घूंसों तक जा पहुंची. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो रही है. अचानक ही महिलाएं एक दूसरे को चप्पल से मारने लगी. बात यही नहीं रूकी महिलाओं ने आपस में जमकर लात-घूंसों और थप्पड़ मारे. वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि एक महिला ने लड़ाई के बाद कोई सामान साइड में खड़े लड़के की तरफ फेंक दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).