Viral Video: मध्य प्रदेश में पानी से भरे गड्ढों में शराब पीकर एन्जॉय करते लोगों का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स हुए हैरान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश में सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में कुर्सी पर बैठकर कुछ लोग शराब पीकर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 508.5k व्यूज मिल चुके हैं.
- Read in
- हिंदी
Viral Video: बरसात के मौसम (Rainy Season) में अक्सर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जाती है. इसके साथ ही बारिश के दौरान सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की समस्याएं आम हो जाती हैं. सड़कों के गड्ढे (Potholes) और जलभराव (Water Logging) की समस्या के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें लोगों का एक समूह सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में कुर्सी रखकर उस पर बैठकर शराब पीते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 508.5k लोग देख चुके हैं.
देखें वीडियो-
अगर आप ज़िंदादिल हैं तो आपको ईश्वर के अलावा कोई कष्ट नहीं दे सकता। नगर निगम या सरकार को कोसना छोड़िए। अपनी पॉज़िटिवीटी के ‘बीच’ जीवन का आनंद लीजिए।
सड़क के गड्ढे को बीच 🏖 बनाने की ये प्रतिभा मध्य प्रदेश के लोगों ने दिखाई है। 😍
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) July 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

