वायरल

VIDEO: अपने दोस्त को सिगरेट पीने से रोकते बुजुर्ग शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों को आई अपने बचपन के दिनों की याद

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो दोस्त बुढ़ापे में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपने दोस्त को स्मोकिंग करने से रोकने की कोशिश करता है, जिसे देख लोगों को अपने बचपन के दिनों की याद आ गई है.

VIDEO: अपने दोस्त को सिगरेट पीने से रोकते बुजुर्ग शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों को आई अपने बचपन के दिनों की याद
दोस्त को स्मोकिंग करने से रोकता बुजुर्ग (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर दोस्ती (Friendship) के उदाहरण पेश करने वाले वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई बार लोगों को अपने बचपन के दिनों की याद आ जाती है. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो दोस्त बुढ़ापे में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स (Elderly Man) अपने दोस्त को स्मोकिंग करने से रोकने की कोशिश करता है. पानी की दुकान पर एक बुजुर्ग शख्स सिगरेट (Cigarette) जलाने की कोशिश करता दिख रहा है, जबकि दूसरा शख्स उसे रोकने के लिए हर बार जलते माचिस को बुझा देता है. सिगरेट नहीं जला पाने की वजह से पहला शख्स गुस्से से अपने दोस्त को दौड़ाते दिख रहा है, बुढ़ापे में दोनों के इस मस्तीभरे अंदाज को देख लोगों को अपने बचपन के दिनों की याद आ गई है. इस वीडियो को Confused Aatma नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Confused Aatma (@confused.aatma)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).