VIDEO: पढ़ने का नहीं, सिर्फ खाना खाने का मन करता है...डांट पड़ने पर बोला मासूम बच्चा, वीडियो वायरल
मां पूछती हैं कि "तब फिर क्या करने का मन करता है." इसके बाद बच्चा ऐसा जवाब देता है कि लोग हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. बच्चा कहता है " मेरा पढ़ने का नहीं, सिर्फ खाना खाने का मन करता है."
सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में बिहार के एक बच्चे का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में मां अपने बच्चे को पढ़ने के लिए डांट रही है.
मां अपने बच्चों को डांटते हुए कहती है "आखिर पढ़ते क्यों नहीं हो". बच्चा कहता है "मेरा पढ़ने का मन नहीं करता. फिर मां पूछती हैं कि "तब फिर क्या करने का मन करता है." इसके बाद बच्चा ऐसा जवाब देता है कि लोग हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. बच्चा कहता है " मेरा पढ़ने का नहीं, सिर्फ खाना खाने का मन करता है." इतना ही नहीं बच्चा इसके आगे कहता है पापा पढ़ेंगे और पैसा कमाएंगे. हम सिर्फ खाना खाएंगे."
“पढ़ने का मन नहीं करता, सिर्फ खाना खाने का मन करता है”
'पापा पढ़ेंगे और कमाएंगे, हम सिर्फ खाएंगे'
मासूम बच्चे का #VideoViral #Biharpic.twitter.com/GriuEj39Cx
— Shubham Rai (@shubhamrai80) December 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

