VIDEO: 40 सेकंड 13 बार चप्पल मारा, छेड़खानी के बाद लड़की ने मनचले को पीटकर सिखाया सबक
युवती अपनी मां के साथ सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने गई थी. युवती के लौटते समय युवक ने छेड़खानी कर दी. इसके बाद युवती भड़क गई. युवती ने फिर चप्पल उतारकर युवक पर चप्पलों की बारिश कर दी.
उत्तर प्रदेश: बांदा में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमे युवती एक युवक पर चप्पलों की बारिश करती नजर आ रही है. आरोप है कि मनचले युवक ने बीच बाजार में युवती से छेड़खानी कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी युवक की खोजबीन कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, युवती अपनी मां के साथ सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने गई थी. युवती के लौटते समय युवक ने छेड़खानी कर दी. इसके बाद युवती भड़क गई. युवती ने फिर चप्पल उतारकर युवक पर चप्पलों की बारिश कर दी. महज 40 सेकण्ड में 13 से ज्यादा चप्पल मारी. वीडियो में तमाशबीन बने लोग युवक को कोतवाली ले जाने बात भी कह रहे हैं, लेकिन युवती पीटती रही.
◀️छेड़खानी करने पर युवती ने शोहदे को चप्पल से पीटा
◀️एक के बाद एक करके शोहदे पर बरसाई चप्पलें
◀️शोहदे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
◀️खरीददारी करने बाजार आई थी युवती, युवक ने की छेड़खानी
◀️शहर कोतवाली के चौक बाजार का बताया जा रहा वीडियो@bandapolice… pic.twitter.com/4eKKGxefxl
— JMD News (@jmdnewsflash) December 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2023 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

