VIDEO: पुलिस की खतरनाक चेकिंग! बिना हेलमेट देख पहले मारी लाठी... फिर धक्का देकर स्कूटी सवार को सड़क पर गिराया
पुलिस वाले बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे 2 युवकों को रुकने के लिए कहते हैं. वो गाड़ी नहीं रोकते तो पहले एक कॉन्स्टेबल उनके पीछे डंडा लेकर दौड़ता है. उन्हें डंडे से पीटता है. इसके बाद दूसरा कॉन्स्टेबल चलती गाड़ी से धक्का मारकर दोनों को नीचे गिरा देता है.
जमुई में मेगा ड्राइव वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस की दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के सवाल करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.
जमुई पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस की इसी कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है. इसमें पुलिस वाले बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे 2 युवकों को रुकने के लिए कहते हैं. वो गाड़ी नहीं रोकते तो पहले एक कॉन्स्टेबल उनके पीछे डंडा लेकर दौड़ता है. उन्हें डंडे से पीटता है. इसके बाद दूसरा कॉन्स्टेबल चलती गाड़ी से धक्का मारकर दोनों को नीचे गिरा देता है. जब कॉन्स्टेबल को ये एहसास होता है कि कोई उसका वीडियो बना रहा है. तो वो सीधे वहां से निकल जाता है.
पुलिस की इस कार्रवाई में दोनों युवकों को मामूली चोट आई है, लेकिन जिस तरह से युवकों को चलती गाड़ी से धक्का दिया गया, इससे उनकी जान पर भी बन सकती थी. घायल युवक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के जवातरी निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है. संतोष सदर अस्पताल से अपने बीमार रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहा था.
हेलमेट नहीं पहना..पुलिस ने चलती स्कूटी से धक्का दिया।
- वायरल वीडियो बिहार के जमुई का है। जहां गाड़ी के पीछे दौड़ा एक कॉन्स्टेबल और दूसरे ने नीचे गिरा दिया।
- जब कॉन्स्टेबल को ये एहसास होता है कि कोई उसका वीडियो बना रहा है। तो वो सीधे वहां से निकल जाता है। pic.twitter.com/ZpGNj1gHR2
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) October 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2022 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

