VIDEO: CNN की बड़ी गलती! लाइव प्रसारण में 'ओबामा बिन लादेन' कहने पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल
CNN की बड़ी गलती: लाइव प्रसारण के दौरान ओसामा बिन लादेन और बराक ओबामा के नामों को आपस में मिला दिया. लोगों ने इस गलती को लेकर चैनल की कड़ी आलोचना की. कई यूज़र्स ने इसे चैनल की पत्रकारिता पर सवाल उठाने वाला बताया.
- Read in
- हिंदी
अमेरिकी न्यूज़ चैनल CNN एक बड़ी गलती का शिकार हो गया जब उसने अपने लाइव प्रसारण के दौरान ओसामा बिन लादेन और बराक ओबामा के नामों को आपस में मिला दिया. शुक्रवार, 7 फरवरी को हुए इस प्रसारण में चैनल ने एक ग्राफिक डिस्प्ले किया, जिसमें 'Obama Bin Laden' लिखा गया. यह गलती तब हुई जब चैनल आतंकी संगठन अल-कायदा के एक सहयोगी अबू जुबैदा से जुड़ी खबर को कवर कर रहा था.
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
CNN की यह भारी चूक जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोगों ने इस गलती को लेकर चैनल की कड़ी आलोचना की. कई यूज़र्स ने इसे चैनल की पत्रकारिता पर सवाल उठाने वाला बताया. कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एक 'टाइपिंग मिस्टेक' कहा, तो कुछ ने इसे "गंभीर लापरवाही" करार दिया.
CNN: Obama Bin Laden
— Bruce Snyder (@realBruceSnyder) February 8, 2025
पहले से मुश्किलों में घिरा है CNN
गौरतलब है कि CNN पहले से ही गिरती हुई रेटिंग्स और भारी छंटनियों के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहा है. CEO मार्क थॉम्पसन नेटवर्क की छवि सुधारने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन ऐसी गलतियां उसकी विश्वसनीयता पर और ज्यादा सवाल खड़े कर रही हैं.
JUST IN - CNN: "Obama Bin Laden" pic.twitter.com/adLkJs7pqN
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) February 8, 2025
इस तरह की गलतियां पत्रकारिता के लिए गंभीर मुद्दा बन जाती हैं, खासकर जब वे किसी बड़े न्यूज़ नेटवर्क से हों.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

