वायरल

Uttar Pradesh: एटा में डांस करते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के एटा से डांस के दौरान हार्ट अटैक से एक शख्स की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. समारोह में डांस करते समय अचानक शख्स को हार्ट अटैक आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

Uttar Pradesh: एटा में डांस करते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत (Watch Video)
डांस करते समय शख्स को आया हार्ट अटैक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों से हार्ट अटैक (Heart Attack) से होने वाली मौतों के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) से डांस (Dance) के दौरान हार्ट अटैक (Hearth Attack) से एक शख्स की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मामला एटा के रामपुर से जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र का है और जिस शख्स की मौत हुई है वो थाना राजा का रामपुर कस्बे का निवासी था. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी समारोह में युवकों का एक ग्रुप डांस कर रहा है, जिनमें से एक युवक डांस करते-करते अचानक गिर जाता है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: डांस करते समय 19 साल के लड़के को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).