Viral Video: डांस करते समय 19 साल के लड़के को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
एक 19 वर्षीय लड़के की मौत का दिल दिहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक लड़का रिसेप्शन में डांस करता है, लेकिन डांस के दौरान अचानक उसे हार्ट अटैक आ जाता है और वो जमीन पर गिर पड़ता है. जमीन पर गिरते ही लड़के की मौत हो जाती है.
Viral Video: बीते कुछ समय से सोशल मीडिया (Social Media) पर दिल दहलाने देने वाले ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां देखते ही देखते खुशियां मातम में तब्दील होते दिख जाती हैं. इसी कड़ी में एक 19 वर्षीय लड़के की मौत का दिल दिहला देने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है. वीडियो में एक लड़का रिसेप्शन में डांस करता है, लेकिन डांस के दौरान अचानक उसे हार्ट अटैक (Heart Attack) आ जाता है और वो जमीन पर गिर पड़ता है. जमीन पर गिरते ही लड़के की मौत हो जाती है.
बताया जा रहा है कि लड़का महाराष्ट्र का रहने वाला है और हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर तेलंगाना के पारडी गांव में अपने रिश्तेदार की शादी के रिसेप्शन में डांस कर रहा था. वो पूरे जोश और उत्साह से डांस करता है, लेकिन डांस के दौरान ही दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो जाती है. हालांकि जमीन पर गिरते ही लड़के को फौरन अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं. यह भी पढ़ें: Gujarat: रस्मों के दौरान दिल का दौरा पड़ने से दुल्हन की मौत, परिवार वालों ने छोटी बहन से कराई दूल्हे की शादी
देखें वीडियो-
19 year old Muthyam from #Maharashtra died of sudden cardiac arrest while dancing in a wedding in #Telangana pic.twitter.com/k6SRbZu1X4
— ABS (@iShekhab) February 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2023 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

