वायरल

VIDEO: पक्षी से टकराने के बाद रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, धमाके और मलबे से कई घर तबाह!

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पक्षी विमान से टकरा जाता है, जिसके बाद विमान का इमरजेंसी अलार्म बजने लता है. पलक झपकते ही विमान जमीन पर जा गिरता है.

VIDEO: पक्षी से टकराने के बाद रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, धमाके और मलबे से कई घर तबाह!
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Plane Crash Video: अमेरिकी नौसेना का एक विमान पक्षी से टकराने के बाद धरती पर आ गिरा. ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ ये विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ. मलबे के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है, किसी आम नागरिक की जान नहीं गई.

गनीमत रही कि हादसे से पहले ही पायलट विमान से बाहर निकल गए थे. वहीं विमान के अंदर से ली गई वीडियो फुटेज भी सामने आई है. सितंबर 2021 में हुई इस घटना का एक नया वीडियो रिलीज किया गया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Fox न्यूज के मुताबिक, ये घटना पिछले साल 19 सितंबर को हुई थी. तब अमेरिकी नौसेना (US Navy) का ट्रेनी विमान (T-45C Goshawk) हवा में उड़ान भर रहा था. इसी दौरान ये हादसा हो गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पक्षी विमान से टकरा जाता है, जिसके बाद विमान का इमरजेंसी अलार्म बजने लता है. पलक झपकते ही विमान जमीन पर जा गिरता है.

 

 

VIDEO: After colliding with a bird, the plane fell in the residential area, many houses were destroyed by the explosion and debris!

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2022 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).