UP: सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा कार, देखिए VIDEO
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें ये पूरा हादसा कैद हुआ है. हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि ये टक्कर कितनी जोरदार थी. राहत की बात है कि हमले में देवेंद्र सिंह यादव बाल-बाल बच गए.
मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी (Mainpuri)में समाजवादी पार्टी के कार्यालय से अपने घर जा रहे पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव (Devendra Singh Yadav) की गाड़ी (Car) को ट्रक (Tuuck) ने कई बार टक्कर मारी. इसके बाद गाड़ी को 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. गाड़ी के नीचे मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोग भी आते आते बच गए. घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के भदावर हाउस के सामने की है.
सपा जिलाध्यक्ष ने मैनपुरी सदर कोतवाली थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. ट्रक ने देवेन्द्र सिंह यादव की कार को जब टक्कर मारी, तब वो अकेले थे. वह करहल रोड से होते हुए अपने आवास पर जा रहे थे. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें ये पूरा हादसा कैद हुआ है. हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि ये टक्कर कितनी जोरदार थी. राहत की बात है कि हमले में देवेंद्र सिंह यादव बाल-बाल बच गए.
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि समाजवादी पार्टी नेता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी ,जिसके बाद उसे 500 मीटर से अधिक तक घसीटा गया. इटावा से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच जारी.
Samajwadi Party leader's car was hit by the truck after which it was dragged for more than 500 meters. The truck driver from Itawa has been arrested. The investigation is underway: Kamlesh Dikshit, SP Mainpuri pic.twitter.com/REt7psvMGJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

