वायरल

UP: नाबालिग बच्चे की हाथ की सफाई, Cooperative Bank से कुछ ही सेकेंड में चुराए 10 लाख रुपये- Watch CCTV Video

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सहकारी बैंक का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में नाबालिग बच्चे के कारनामा देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. बच्चा बैंक कर्मी की लापरवाही के चलते कैश काउंटर तक पहुंच जाता है और काउंटर पर पड़े 10 लाख की गड्डियां लेकर फरार हो गया

UP: नाबालिग बच्चे की हाथ की सफाई, Cooperative Bank से कुछ ही सेकेंड में चुराए 10 लाख रुपये- Watch CCTV Video

यूपी के मथुरा जिले के सहकारी बैंक (Cooperative Bank) का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में नाबालिग बच्चे के कारनामा देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. बच्चा बैंक कर्मी की लापरवाही के चलते कैश काउंटर तक पहुंच जाता है और काउंटर पर पड़े 10 लाख की गड्डियां एक एक करके झोले में डालकर वहां से फरार गया. लेकिन बैंक में लगे सीसीटीवी में वह कैद हो गया है.

दरअसल बैंक का रोजाना की तरह लेन-देन चल रहा था. बताया जा रहा हैं कि कैशियर हरेश प्रताप किसी कार्य से कैश केबिन को बिना लॉक किए वहां से निकल गए. इस बीच दोपहर करीब 2.42 बजे एक नाबालिग बच्चा केबिन के अंदर घुसने के बाद काउंटर पर पड़े दस लाख रुपया लेकर फरार हो गया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).