देश

Azeem Mansuri Marriage: शामली के रहने वाले ढ़ाई फीट के अजीम मंसूरी का सपना हुआ पूरा, 2 फीट लंबी लड़की बुशरा से की शादी- Video

शामली के रहने वाले ढ़ाई फीट लंबे कद के अजीम मंसूरी शादी के लिए इच्छा जताई थी. जो आज उनकी यह इच्छा पूरी हो गई. यूपी के हापुड़ की रहने वाली दो फीड लंबी लड़की बुशरा के साथ उनका आज निकाह हुआ

Azeem Mansuri Marriage: शामली के रहने वाले ढ़ाई फीट के अजीम मंसूरी का सपना हुआ पूरा, 2 फीट लंबी लड़की बुशरा से की शादी- Video

Azeem Mansuri Marriage Video:  उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले ढ़ाई फीट लंबे कद के अजीम मंसूरी जिनकी उम्र 27 साल है. उन्होंने शादी के लिए इच्छा जताई थी. क्योंकि उनकी शादी नहीं हो रही थी. लेकिन आज उनका यह सपना पूरा होगा. उनकी शादी हापुड़ की रहने वाली दो फीड लंबी लड़की बुशरा के साथ उनका निकाह हुआ. निकाह के बाद अजीम मंसूरी काफी खुश नजर आए. लोगों से बातचीत में अजीम ने कहा कि शादी का उनका सपना पूरा हुआ. आज उनकी शादी हो गो और वे अपनी दुल्हनिया बुशरा को लेकर अपने घर जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बुशरा बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा हैं और आईएएस बनना चाहती हैं.

बताना चाहेंगे कि शामली से आज सुबह गाजे- बजे के साथ हापुड़ के लिए बारात गई हुई थी. जिस बारात में  अजीम मंसूरी दूल्हा बने हुए थे. अजीम मंसूरी बाकायदा शेरवानी के साथ ही गले में सेहरा डाल रखा था. अजीम के शादी होने के बाद उनके घर वाले भी काफी खुश हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).