वायरल

क्या सच में यूक्रेन ने UN में भारत के खिलाफ किया था वोट, जानें इस WhatsApp मैसेज की पूरी सच्चाई

क्या आपको भी एक फर्जी व्हाट्सएप फॉरवर्ड मिला है, जिसमें कहा गया था कि UNSC के सदस्य के रूप में यूक्रेन ने 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद भारत के खिलाफ मतदान किया था? जानिए क्या है इस मैसेज की सच्चाई...

क्या सच में यूक्रेन ने UN में भारत के खिलाफ किया था वोट, जानें इस WhatsApp मैसेज की पूरी सच्चाई
रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन (Photo Credit Twitter/AP)

Ukraine Russia War: क्या आपको भी एक फर्जी व्हाट्सएप फॉरवर्ड मिला है, जिसमें कहा गया था कि UNSC के सदस्य के रूप में यूक्रेन ने 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद भारत के खिलाफ मतदान किया था (Ukraine Vote Against India) ? पत्रकार आदित्य राज कौल के मुताबिक उस समय यूक्रेन यूएनएससी (UNSC) का सदस्य भी नहीं था. उस समय रूसी राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन थे, जिन्होंने कहा था कि भारत ने हमें निराश किया और उन्होंने भारत के खिलाफ मतदान किया था. यूक्रेन ने ठुकराया रूस का ऑफर, राष्ट्रपति वलोडिमिर ने कहा- बेलारूस में नहीं करेंगे बात

11 मई 1998 को, राजस्थान में भारतीय सेना के पोखरण परीक्षण रेंज में पांच परमाणु परीक्षणों में से पहले, ऑपरेशन शक्ति मिसाइल को सफलतापूर्वक फायर किया गया था. पोखरण परमाणु परीक्षण भारतीय सेना के पोखरण टेस्ट रेंज में भारत द्वारा किए गए पांच परमाणु बम परीक्षण विस्फोटों की एक श्रृंखला थी.

पोखरण में तब तीन बमों का सफल परीक्षण किया गया था. इसके बाद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को एक परमाणु देश घोषित किया तथा इसके साथ ही भारत संयुक्त राष्ट्र संघ के ‘परमाणु क्लब’ में शामिल होने वाला छठा देश बना था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).