वायरल

बुलेट पर सवार होकर हीरोपंती कर रहे थे दो युवक, स्टंट के दौरान बैलेंस बिगड़ते ही हुआ ये कांड (Watch Viral Video)

एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के बुलेट पर हीरोपंती दिखाते हुए स्टंट करने लगते हैं, तभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों मुंह के बल गिर पड़ते हैं.

बुलेट पर सवार होकर हीरोपंती कर रहे थे दो युवक, स्टंट के दौरान बैलेंस बिगड़ते ही हुआ ये कांड (Watch Viral Video)
बुलेट पर स्टंट करना पड़ा भारी (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: अधिकांश युवा हीरोपंती दिखाने के चक्कर में अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते हैं. कई बार तो वो स्टंट (Stunt) करके हर किसी को हैरान कर देते हैं, लेकिन हर कोई इस मामले में खुशकिस्मत नहीं होता है और स्टंट के दौरान बैलेंस बिगड़ने के चलते हादसे के शिकार हो जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर बाइक पर स्टंट (Bike Stunt) करने के कई वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लड़के बुलेट (Bullet) पर हीरोपंती दिखाते हुए स्टंट करने लगते हैं, तभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों मुंह के बल गिर पड़ते हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर royal_.enfield नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें बाइक चलाते समय दोनों स्टंट करते हैं, तभी बैलेंस बिगड़ने के चलते दोनों जमीन पर गिर पड़ते हैं. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है और ज्यादातर लोग इस तरह के स्टंट से बचने की अपील कर रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- छपरियों के साथ ऐसा ही होता है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- किस्मत वाले थे बेटा, जो बुलेट गिरते ही आगे चली गई. यह भी पढ़ें: Viral Video: मेले में ऊंचे झूले पर चढ़कर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, करतब देख हैरत में पड़े लोग

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).