Viral Video: मेले में ऊंचे झूले पर चढ़कर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, करतब देख हैरत में पड़े लोग
मेले में ऊंचे झूले पर लटक कर खतरनाक स्टंट करते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं.
Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालकर जानलेवा स्टंट (Dangerous Stunt) करने से भी बाज नहीं आते हैं. इसी कड़ी में मेले (Fair) में ऊंचे झूले पर लटक कर खतरनाक स्टंट करते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स किसी शहर में मेले के दौरान वहां लगे ऊंचे झूले पर हैरतअंगेज करतब करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. झूले पर स्टंट करते इस शख्स को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

