रेलवे ट्रैक पर रेस लगाने वाले दो बच्चों की बाल-बाल बची जान, दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर दो बच्चों का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टोरंटों में रेलवे ट्रैक पर दो बच्चे रेस लगा रहे हैं, लेकिन तभी तेज रफ्तार ट्रेन उस ट्रैक पर आती है. हालांकि बच्चों की किस्मत अच्छी होती है और उनकी जान बाल-बाल बच जाती हैं.
Viral Video: रेल की पटरियों (Railway Track) को पार करना किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है और इसे लेकर समय-समय पर रेलवे द्वारा लोगों को चेतावनी भी दी जाती है, बावजूद इसके कई लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाते हैं. इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर दो बच्चों का बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें टोरंटो में दो बच्चे रेलवे ट्रैक पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिस वक्त बच्चे ट्रैक पर रेस लगा रहे होते हैं, उसी वक्त पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेन आती है. बच्चे मौत को चकमा देते हुए पटरी से फौरन दूर हो जाते हैं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच जाती है. रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए और किसी को कोई चोट नहीं आई है.
देखें वीडियो-
⚠️ This heart-stopping video shows the dangers of walking on railways. Watch as young people come within a foot of serious injury or death while trespassing on a rail bridge in Toronto.
Talk to your kids about rail safety. Resources here: https://t.co/X5uS2ewqui #MetrolinxFYI pic.twitter.com/R8P6dmDFdW
— Metrolinx (@Metrolinx) May 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

