वायरल

Lucknow Shocker: गोमतीनगर में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस (Watch Video)

यूपी के लखनऊ से बीच सड़क पर लड़कियों के मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़कियों के दो ग्रुप को एक दूसरे के बाल खींचते हुए देखा जा सकता है.

Lucknow Shocker: गोमतीनगर में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस (Watch Video)
Photo- X

Lucknow Shocker: यूपी के लखनऊ से बीच सड़क पर लड़कियों के मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़कियों के दो ग्रुप को एक दूसरे के बाल खींचते और डंडों से वार करते हुए देखा जा सकता है. वह इतनी हिंसक नजर आ रही हैं कि मानों उनके सिर पर खून सवार हो गया है. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की. इसके बाद इस घटना पर संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने गोमतीनगर पुलिस स्टेशन को जांच शुरू करने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

लखनऊ में बीच सड़क पर लड़कियों की भिड़ंत:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).