वायरल

पक्षियों के एक जोड़े ने झील में लगाई जबरदस्त दौड़, मनमोहक वीडियो जीत लेगा आपका दिल (Watch Viral Video)

पक्षियों से जुड़ा एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक झील में ढेर सारे पक्षी दिखाई दे रहे हैं. इन पक्षियों में दो पक्षियों का एक जोड़ा अचानक पानी से निकलता है और एक-दूसरे के साथ रेस लगाने लगता है.

पक्षियों के एक जोड़े ने झील में लगाई जबरदस्त दौड़, मनमोहक वीडियो जीत लेगा आपका दिल (Watch Viral Video)
पानी में दो पक्षियों ने लगाई रेस (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wildlife Lovers) जहां जानवरों, पशु और पक्षियों से जुड़े वीडियो की तलाश में रहते हैं तो वहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन उनसे जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कभी जंगल के जीवों के वीडियो हैरान करने वाले होते हैं तो कभी उन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इसी कड़ी में पक्षियों (Birds) से जुड़ा एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक झील में ढेर सारे पक्षी दिखाई दे रहे हैं. इन पक्षियों में दो पक्षियों का एक जोड़ा अचानक पानी से निकलता है और एक-दूसरे के साथ रेस लगाने लगता है.

थोड़ी देर तक पानी में एक-दूसरे के साथ बराबर से दौड़ने के बाद ये पानी में डुबकी लगा देते हैं. दोनों के बीच दौड़ का यह खेल देखने में काफी प्यारा लग रहा है. ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को 324.4k व्यूज मिल चुके हैं और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि पक्षियों की यह अटखेलियां लोगों का दिल जीत रही है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).