Viral Video: बच्चे की जान बचाने के लिए जान पर खेलकर किंग कोबरा से भिड़ गई मां चुहिया, देखें कैसे बचाई नन्हे चूहे की जान
एक चुहिया का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बच्चे की जान बचाने के लिए खतरनाक किंग कोबरा से लड़ जाती है. चुहिया अपनी जान पर खेलकर उसका सामना करती है और अपने बच्चे को बचाती है.
Viral Video: बच्चे (Child) के लिए मां (Mother) के त्याग, बलिदान और उसकी ममता के अनगिनत किस्से आए दिन सुनने या देखने को मिलते रहते हैं. चाहे इंसान हो या जानवर, हर मां अपने बच्चे पर निस्वार्थ भाव से प्यार लुटाती है और उसे किसी भी मुसीबत से बचाने के लिए अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार रहती है. इसी कड़ी में एक चुहिया (Mother Mouse) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अपने बच्चे की जान बचाने के लिए खतरनाक किंग कोबरा (King Cobra) से लड़ जाती है. यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) नन्हे चूहे (Baby Rat) को मुंह में दबोचकर भागने लगता है, लेकिन चुहिया अपनी जान पर खेलकर उसका सामना करती है और अपने बच्चे को बचाती है. चुहिया की ताकत के आगे सांप (Snake) भी हार मानकर वहां से भागने पर मजबूर हो जाता है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

