अपनी जान बचाने के लिए बाइसन ने दिया दोस्त को धोखा, भेड़ियों के आगे धकेल कर वहां से भाग निकला (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइसन भेड़ियों से अपनी जान बचाने के लिए अपने ही साथी को धोखा देता है और शिकारी भेड़ियों के झुंड के आगे उसे धकेल कर भाग निकलता है.
Viral Video: जंगल की दुनिया में शिकारी जानवरों से अपनी जान बचाने के लिए दूसरे जानवरों को काफी जद्दोजहद करना पड़ता है, जबकि कई जानवर अपनी जान बचाने के लिए अपने ही साथी को बलि का बकरा बना देते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बाइसन (Bison) भेड़ियों (Wolves) से अपनी जान बचाने के लिए अपने ही साथी को धोखा देता है और शिकारी भेड़ियों के झुंड के आगे उसे धकेल कर भाग निकलता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भेड़िए बाइसन के दल के पीछे पड़े हुए हैं और इसी दौरान एक बाइसन खुद को बचाने के लिए अपने साथी को धक्का मारकर भेड़ियों के आगे गिरा देता है, जिससे उसका साथी भेड़ियों का शिकार बन जाता है. इस वीडियो को @Artsandcultr नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 59.4k व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Bison throws its friend to the wolves to escape pic.twitter.com/Q0WnI4b5p0
— Weird and Terrifying (@Artsandcultr) March 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

