शिकार करने के लिए पानी में उतरा बाघ, हाथ आने के बजाय उसके साथ लुकाछुपी खेलने लगी बत्तख (Watch Viral Video)
बाघ को भले ही अपनी ताकत का गुमान हो, लेकिन बत्तख के सामने उसकी एक न चल सकी और वो अपने शिकार के सामने ही एकदम लाचार हो गया.
Tiger Vs Duck Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि बाघ (Tiger) जंगल के खूंखार शिकारी जानवरों (Animals) में से एक है, जो अपनी ताकत और स्फूर्ति से किसी भी जानवर का पल भर में शिकार करने की क्षमता रखता है. बाघ को भले ही अपनी ताकत का गुमान हो, लेकिन बत्तख (Duck) के सामने उसकी एक न चल सकी और वो अपने शिकार के सामने ही एकदम लाचार हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ शिकार करने के इरादे से पानी में उतरता है और वो बत्तख को दबोचने के लिए धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ता है, लेकिन जैसे ही टाइगर उसके पास पहुंचता है, बत्तख पानी में घुस जाती है और दूसरी तरफ निकलती है. बाघ बार-बार बत्तख का शिकार करने की कोशिश करता है और बत्तख हाथ आने के बजाय उसके साथ लुकाछुपी खेलती रहती है. इस वीडियो को @InsaneRealitys नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कान और पूंछ खींच-खींचकर बंदर ने किया बाघ को परेशान, जानवर की शैतानी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
Too slow pic.twitter.com/CqU0efCvDk
— Insane Reality Leaks (@InsaneRealitys) August 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

