वायरल

टाइगर सफारी के दौरान जोश दिखाना महिला को पड़ा भारी, कार से उतरते ही बाघ ने किया हमला और फिर... (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टाइगर सफारी के दौरान एक महिला जंगल में जोश दिखाते हुए अकेले ही अपनी गाड़ी से नीचे उतर जाती है और उसके अगले ही पल शिकारी टाइगर उस पर अटैक कर देता है.

टाइगर सफारी के दौरान जोश दिखाना महिला को पड़ा भारी, कार से उतरते ही बाघ ने किया हमला और फिर... (Watch Viral Video)
टाइगर ने किया महिला पर हमला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जंगल के खूंखार जानवरों को करीब से देखने के लिए वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wildlife Lovers) जंगल सफारी (Jungle Safari) पर जाते हैं, जहां वो जानवरों को बेहद करीब दे देख पाते हैं. हालांकि इस दौरान उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखा जाता है, क्योंकि सुरक्षा में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें टाइगर सफारी (Tiger Safari) के दौरान एक महिला जंगल में जोश दिखाते हुए अकेले ही अपनी गाड़ी से नीचे उतर जाती है और उसके अगले ही पल शिकारी टाइगर उस पर अटैक कर देता है. हमला करते ही टाइगर महिला को घसीटकर अपने साथ ले जाने लगता है, उसे बचाने के लिए उसका साथी आगे आता है, लेकिन लगता है कि उसे इसमें सफलता नहीं मिलती है.

ट्विटर पर @MamtaTripathi80 नाम के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा है- इंसान हालांकि सबसे खतरनाक होते हैं, लेकिन जानवरों की बस्ती के अपने नियम होते हैं... टाइगर सफारी में जोशे खलीफा इस महिला को भारी पड़ गया. सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं दिख रहे आसपास... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 19.5k व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस नजारे को देख हैरान हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Tiger Hunting Zabardast Video: शिकार को करीब देख बाघ ने बिछाया जाल, जबरदस्त अंदाज में किया काम तमाम

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).