वायरल

कमाल का ड्रामेबाज है यह पालतू कुत्ता, मरने की एक्टिंग से कर दिया सबको हैरान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर ड्रामेबाज पालतू कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपने मालिक के इशारे पर मरने की एक्टिंग करके सबको हैरान कर रहा है. डॉगी की एक्टिंग स्किल को देखकर लोग उसके कायल हो गए हैं.

कमाल का ड्रामेबाज है यह पालतू कुत्ता, मरने की एक्टिंग से कर दिया सबको हैरान (Watch Viral Video)
ड्रामेबाज कुत्ता (Photo Credits: Instagram)

Dog Viral Video: कुत्ते (Dog) की वफादारी तो जगजाहिर है, क्योंकि वो अपने मालिक के लिए जान तक न्योछावर करने को तैयार रहता है. वफादारी निभाने वाले कुत्ते अपने मालिक के इशारे पर जबरदस्त एक्टिंग भी कर सकता है. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर ड्रामेबाज पालतू कुत्ते (Pet Dog) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो अपने मालिक के इशारे पर मरने की एक्टिंग (Acting) करके सबको हैरान कर रहा है. डॉगी की एक्टिंग स्किल को देखकर लोग उसके कायल हो गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मालिक अपने हाथों को गन बनाकर डॉगी की तरफ पॉइंट कर फायर करता है, जिसके बाद कुत्ता मरने की ऐसी एक्टिंग करता है, जैसे उसे सच में गोली लग गई हो. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @earth.reel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बेस्ट एक्टर. यह भी पढ़ें: कुत्ते को मारने वाले शख्स को तुरंत मिली कर्मों की सजा, गुस्साए जानवर ने दौड़ा-दौड़ा कर ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Earth Reels (@earth.reel)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).