Viral Video: समुद्र के किनारे शादी के लिए प्रपोज करते समय हो गया ये हादसा, फ्लॉप मैरिज प्रपोजल का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक फ्लॉप मैरिज प्रपोजल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर किनारे अपनी प्रेमिका को घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज करता है, लेकिन तभी रिंग फिसलकर पानी में गिर जाती है, जिससे उसका सारा प्लान चौपट हो जाता है.
Viral Video: अपनी प्रेमिका (Girlfriend) को शादी (Marriage) के लिए प्रपोज (Propose) करने के खातिर लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, ताकि उनकी प्रेमिका इंप्रेस होकर उन्हें शादी के लिए हां कह दे. इसके लिए लोग खास डेस्टिनेशन और खास तरीके का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी प्रपोजल फ्लॉप हो जाता है, जिससे सारे किए कराए पर पानी फिर जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक फ्लॉप मैरिज प्रपोजल (Flop Marriage Proposal) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर किनारे अपनी प्रेमिका को घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज करता है, लेकिन तभी रिंग फिसलकर पानी में गिर जाती है, जिससे उसका सारा प्लान चौपट हो जाता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मैरिज प्रपोजल पूरी तरह से फ्लॉप हो गया. इस पर लोगों ने मस्तीभरे अंदाज में चुटकी ली है. एक यूजर ने लिखा है- क्या अंगूठी महंगी थी, जबकि एक ने कमेंट किया है- इसलिए कहा जाता है जमीन पर ही प्रपोज करो. यह भी पढ़ें: Viral Video: उड़ती फ्लाइट में शख्स ने मंगेतर को दिया सरप्राइज, जमीन से हजारों फीट ऊपर हवा में ऐसे किया प्रपोज
देखें वीडियो-
Marriage proposal gone horribly wrong 😳 pic.twitter.com/2nDntVVNiC
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) June 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

