छोटी हाइट वाले ये घोड़े हैं बेहद मनमोहक, Viral Video सुंदरता देख आप भी हार जाएंगे अपना दिल
सोशल मीडिया पर छोटे नस्ल के घोड़ों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार जाएंगे. इन नन्हें घोड़ों की सुंदरता और उनकी अटखेलियों पर लोग अपना दिल हार रहे हैं.
Mini Ponies Viral Video: इस दुनिया में जितने भी प्रकार के जानवर पाए जाते हैं, उनकी अलग-अलग प्रजातियां होती हैं. अपनी प्रजाति यानी नस्कल के हिसाब से ही ये जीव दुनियाभर में पहचाने जाते हैं. जानवरों की नस्ल के हिसाब से उनकी कद-काठी भी होती है. कुछ जानवर जहां एकदम विशालकाय होते हैं तो उन्हीं की अलग प्रजाति के जानवर दिखने में काफी छोटे भी होते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर छोटे नस्ल के घोड़ों (Mini Ponies) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार जाएंगे.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- ये छोटे टट्टू बहुत मनमोहक हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 466.4k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में सफेद रंग का एक नन्हा सा घोड़ा दौड़ता हुआ दिख रहा है और उसमें उसी की हाइट का एक काला घोड़ा भी दिख रहा है. इन नन्हें घोड़ों की सुंदरता और उनकी अटखेलियों पर लोग अपना दिल हार रहे हैं. यह भी पढ़ें: Golden Horse Viral Video: सोने की तरह चमकता है यह घोड़ा, उसकी सुंदरता पर आप भी हार जाएंगे अपना दिल
देखें वीडियो-
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)