Golden Horse Viral Video: सोने की तरह चमकता है यह घोड़ा, उसकी सुंदरता पर आप भी हार जाएंगे अपना दिल
आपने कभी सोने की तरह चमकते सुनहरे रंग के घोड़े को देखा है. इस गोल्डन हॉर्स की सुंदरता इतनी मनमोहक है कि आप भी उस पर अपना दिल हार जाएंगे.
Golden Horse Viral Video: सदियों से इंसानों और घोड़ों (Horses) के बीच अलग दोस्ती रही है, क्योंकि जब वाहन नहीं हुआ करते थे तब घोड़े (Horse) की सवारी की जाती थी. यहां तक कि राजा-महाराजाओं के बीच जंग के दौरान भी घोड़े महत्वपूर्ण भूमिका निभाया करते थे, आज भले ही लोग वाहनों की सवारी करते हैं, लेकिन कई लोग अब भी घोड़े की सवारी करने का शौक रखते हैं. आज के दौर में भी शादी-ब्याह जैसे खास मौकों पर दूल्हे घोड़े पर चढ़कर अपनी बारात दुल्हन के घर लाते हैं. वैसे तो आपने ब्राउन, ब्लैक और सफेद रंग के घोड़े देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोने की तरह चमकते सुनहरे रंग के घोड़े (Golden Horse) को देखा है. इस घोड़े की सुंदरता इतनी मनमोहक है कि आप भी उस पर अपना दिल हार जाएंगे.
इस सुंदर और मनमोहक घोड़े के वीडियो को @Rainmaker1973 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- अखल टेके एक घोड़े की नस्ल है, जो अपने चमकदार कोट के लिए जानी जाती है और इसी वजह से उसका नाम गोल्डन हॉर्स पड़ा. वे गंभीर जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल होते हैं और उन्हें सबसे पुरानी मौजूदा घोड़ों की नस्लों में से एक माना जाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे घोड़े को खाना खिलाती और उस पर प्यार लुटाती दिखी बच्ची, क्यूटनेस देख फिदा हुए लोग
देखें वीडियो-
The Akhal-Teke is a horse breed known for its shiny coat which led to their nickname, "Golden Horses". They are adapted to severe climatic conditions and are thought to be one of the oldest existing horse breeds
[📹 haseebuttra1]pic.twitter.com/5UZOniY4wZ
— Massimo (@Rainmaker1973) October 5, 2023
वायरल हो रहे घोड़े को अखल टेके प्रजाति का माना जाता है जो दुनिया की सबसे पुरानी घोड़े की प्रजातियों में से एक है. इसके कनेक्शन तुर्कमेनिस्तान से है और इस प्रजाति का जिक्र 3000 साल पहले से मिलता है. इसे धरती का सबसे खूबसूरत घोड़ा माना जाता है, क्योंकि इसकी चमकती स्किन किसी को भी आकर्षित कर सकती है. इसके बाल इतने ज्यादा चमकते हैं कि यह बिल्कुल सोने का घोड़ा लगता है, इसलिए इसे गोल्डन हॉर्स भी कहा जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

