Viral Video: मंजिल तक पहुंचने की मची ऐसी जल्दी कि चलती बस के पीछे लटक गया शख्स, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक शख्स को चलती बस के पीछे लटक कर सफर करते देखा जा सकता है. वीडियो मुंबई से सटे वसई इलाके का बताया जा रहा है.
Viral Video: अक्सर लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने की जल्दी होती है. हालांकि टाइम पर अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग ट्रेन, बस या आटो में सफर करते हैं, लेकिन क्या किसी को इतनी जल्दी भी हो सकती है कि वो सीधे चलती बस (Bus) के पीछे ही लटक जाए. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक शख्स को चलती बस के पीछे लटक कर सफर करते देखा जा सकता है. वीडियो मुंबई से सटे वसई इलाके का बताया जा रहा है, जिसे @imvivekgupta नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- इनको कुछ ज्यादा ही जल्दी है अपनी मंजिल तक पहुंचने की... मुंबई से सटे वसई का वीडियो है.
देखें वीडियो-
इनको कुछ ज्यादा ही जल्दी है अपनी मंजिल तक पहुंचने की..
मुंबई से सटे वसई का वीडियो है.. pic.twitter.com/hddff2yKwL
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) April 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

