VIDEO: जिम में एक्ससाइज कर रहे युवक पर ट्रेनर को आया गुस्सा, मुदगल से सिर पर किया जानलेवा हमला; मुंबई के मुलुंड की घटना
वायरल वीडियो में एक 20 वर्षीय युवक जिम में एक्सरसाइज कर रहा है. उसकी मदद के लिए दो जिम ट्रेनर भी वहां मौजूद हैं, जबकि एक तीसरा जिम ट्रेनर दूर खड़ा उन्हें देख रहा है. कुछ देर बाद वह मुदगल (एक भारी एक्सरसाइज बैट) उठाता है और धीरे-धीरे उनके करीब पहुंच जाता है. फिर जिम ट्रेनर अचानक युवक पर मुदगल से हमला कर देता है.
Mumbai Viral Video: मुंबई के मुलुंड इलाके में स्थित एक जिम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक 20 वर्षीय युवक जिम में एक्सरसाइज कर रहा है. उसकी मदद के लिए दो जिम ट्रेनर भी वहां मौजूद हैं, जबकि एक तीसरा जिम ट्रेनर दूर खड़ा उन्हें देख रहा है. कुछ देर बाद वह मुदगल (एक भारी एक्सरसाइज बैट) उठाता है और धीरे-धीरे उनके करीब पहुंच जाता है. फिर जिम ट्रेनर अचानक युवक पर मुदगल से हमला कर देता है. वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार, 17 जुलाई को हुई है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. हमले के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
जिम ट्रेनर ने युवक पर किया मुदगल से हमला
Trainer attacks a 20-year-old gym member in Maharashtra's Mulund.
The man was hospitalised where his condition is reported to be stable. The accused was arrested.#Maharashtra pic.twitter.com/200ZOrbfI7
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) July 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

