वायरल
मकड़ी ने काफी मेहनत से बुना सुंदर जाल, नन्हे जीव की कलाकारी देख आप भी हो जाएंगे कायल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर मकड़ी की कलाकारी का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही सी मकड़ी काफी मेहनत करके सुंदर जाल बुनती है. उसकी कलाकारी देख लोग काफी प्रभावित हो गए हैं.
Anita Ram | Published: Apr 26, 2023 06:17 PM IST
मकड़ी ने बुना सुंदर जाल (Photo Credits: Twitter)
Viral Video: आपने कहीं न कहीं मकड़ी (Spider) का जाला (Web) तो देखा ही होगा, जिसकी बनावट देख ऐसा लगता है जैसे कि उसे किसी कलाकार ने बनाया हो. सोशल मीडिया (Social Media) पर मकड़ी की कलाकारी का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्ही सी मकड़ी काफी मेहनत करके सुंदर जाल बुनती है. मकड़ी के जाल को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी उसकी कलाकारी के कायल हो गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मकड़ी बिना रुके लगातार जाल बुनने में व्यस्त दिखती है और कुछ समय में वो सुंदर जाल बना लेती है. इस वीडियो को @InterestingsAsF नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 568.9k व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Ok, I hate spiders but this little guy is super talented! pic.twitter.com/U6gLY6LWPd
— Interesting As Fuck (@InterestingsAsF) April 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

