वायरल

Funny Video: बत्तखों की मस्ती आपको दिला देगी बचपन के दिनों की याद, बार-बार देखा जा रहा है यह वायरल वीडियो

क्या आपने कभी बत्तखों को बच्चों की तरह मस्ती करते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर बत्तखों का एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें झील के जमे हुए पानी पर ढेर सारे बत्तख मस्ती कर रहे हैं.

Funny Video: बत्तखों की मस्ती आपको दिला देगी बचपन के दिनों की याद, बार-बार देखा जा रहा है यह वायरल वीडियो
बत्तखों की मस्ती (Photo Credits: Twitter)

Funny Video: बचपन के दिन काफी सुहाने होते हैं और सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिन्हें देखने के बाद बचपन के दिनों की याद ताजा हो जाती है. वैसे तो बच्चों को आपने खेलते-कूदते और मस्ती करते हुए देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी बत्तखों को बच्चों की तरह मस्ती करते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर बत्तखों (Duck) का एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें झील के जमे हुए पानी पर ढेर सारे बत्तख मस्ती कर रहे हैं. इनमे से दो बत्तखों उड़कर आते हैं और बर्फ पर फिसलते हुए दूर चलते जाते हैं. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपको भी अपने बचपन के सुहाने दिन याद आ जाएंगे.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).