Stunt on BEST Bus in Mumbai Video: बांद्रा में बेस्ट बस के पीछे खड़े होकर सफर करते दिखे दो छात्र, स्टंट का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड इलाके में दो युवकों को खतरनाक तरीके से चलती BEST बस के पीछे खड़े होकर सफर करते हुए देखा जा सकता है.
Stunt on BEST Bus in Mumbai Video: वायरल हो रहे एक वीडियो में मुंबई (Mumbai) के बांद्रा (Bandra) स्थित कार्टर रोड (Carter Road) इलाके में दो युवकों को खतरनाक तरीके से चलती BEST बस के पीछे खड़े होकर सफर करते हुए देखा जा सकता है. आप देख सकते हैं कि कैसे ये दोनों छात्र बस के पीछे एक छोटे से किनारे पर खिड़की के निचले हिस्से को पकड़कर खड़े हैं. बताया जा रहा है कि स्टंट (Stunt) करने या कुछ अलग कर दिखाने की कोशिश में दोनों युवक छोटी सी जगह पर खड़े हो गए. वीडियो को बांद्रा बज़ द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है. इस वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने मुंबई पुलिस से दोनों युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की है. यह भी पढ़ें: Stunt Goes Wrong: चीन में फाइव-नेशन रॉयल सर्कस में 'ग्लोब ऑफ डेथ' बाइक स्टंट हुआ गलत, स्टंटमैन में लगी आग (देखें वीडियो)
देखें वीडियो-
In an attempt to show flashy moves, two students were spotted dangerously standing on a small ledge of a moving BEST bus while holding onto the bottom of the window at Carter Road in #Bandra today evening. pic.twitter.com/iWcW3UYrcg
— Bandra Buzz (@bandrabuzz) October 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

