वायरल

Viral Video: पत्थर के अंदर दिखी अजीब सी चमकीली चीज, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान

एक अजीबो-गरीब पत्थर की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विचित्र सी चमकीली चीज दिखाई दे रही है. इस पत्थर के अंदर से निकलती अजीबो-गरीब चमकीली चीज को देखकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं और यह पूछ रहे हैं कि आखिर यह है क्या चीज.

Viral Video: पत्थर के अंदर दिखी अजीब सी चमकीली चीज, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान
पत्थर के अंदर दिखी चमकीली चीज (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: प्रकृति अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है, जिनमें से कुछ रहस्यमयी चीजें जब सामने आती हैं तो हर किसी के होश उड़ जाते हैं. इसी कड़ी में एक अजीबो-गरीब पत्थर (Stone) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक विचित्र सी चमकीली चीज (Shiny Thing) दिखाई दे रही है. इस पत्थर के अंदर से निकलती अजीबो-गरीब चमकीली चीज को देखकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं और यह पूछ रहे हैं कि आखिर यह है क्या चीज. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने हाथों में एक छोटा सा पत्थर लेता है, जो बीच से कटा हुआ है. जैसे ही वो पत्थर के दोनों हिस्सों को अलग करता है, उसके अंदर एक चमकीली चीज दिखाई देती है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि पत्थर के अंदर बिजली दौड़ रही है. इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- शानदार दिख रहा है, क्या है यह... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 653.3k व्यूज मिल चुके हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).