वायरल

'Go Kabutar Go' Chhattisgarh Version: छत्तीसगढ़ में सफेद कबूतर उड़ा रहे थे एसपी, 'पंचायत 3' की घटना हो गई रिपीट; लोगों ने कहा- 'गो कबूतर गो'

छत्तीसगढ़ में एक पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन कबूतर उड़ाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो पंचायत 3 वेबसीरीज के 'गो कबूतर गो' की घटना की याद दिला रहा है.

'Go Kabutar Go' Chhattisgarh Version: छत्तीसगढ़ में सफेद कबूतर उड़ा रहे थे एसपी, 'पंचायत 3' की घटना हो गई रिपीट; लोगों ने कहा- 'गो कबूतर गो'

'Go Kabutar Go' Chhattisgarh Version: छत्तीसगढ़ में एक पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन कबूतर उड़ाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो पंचायत 3 वेबसीरीज के 'गो कबूतर गो' की घटना की याद दिला रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एसपी द्वारा सफेद कबूतर उड़ाने के दौरान वह नीचे गिर पड़ता है. वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया, जिसकी तुलना लोग पंचायत 3 वेब सीरीज से कर रहे हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा कि पंचायत-3 छत्तीसगढ़ वर्जन, तो दूसरे ने लिखा कि गो कबूतर गो, पंचायत-3. वहीं एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा- छत्तीसगढ़ में पंचायत–3 रिपीट हो गई. स्वतंत्रता दिवस पर SP साहब कबूतर उड़ा रहे थे. उनका कबूतर उड़ने की बजाय नीचे गिर गया.

छत्तीसगढ़ में पंचायत–3 रिपीट!

Scene From Panchayat 3

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).