अटैक करने के लिए मुंह खोलकर सांप ने मारा झपट्टा, लेकिन बिल्ली के तुरंत जवाबी हमले ने फेर दिया पानी (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप मुंह खोलकर बिल्ली पर हमला करने के लिए झपट्टा मारता है, लेकिन बिल्ली मौसी फौरन प्रतिक्रिया देते हुए उसके मंसूबे पर पानी फेर देती है.
- Read in
- हिंदी
Cat vs Snake Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच वर्चस्व की लड़ाई बेहद आम है. अगर एक जानवर दूसरे पर अटैक करता है तो वो जवाबी कार्रवाई करते हुए खुद को बचाने या फिर उसके हमले का जवाब देने की कोशिश करता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सांप (Snake) मुंह खोलकर बिल्ली (Cat) पर हमला करने के लिए झपट्टा मारता है, लेकिन बिल्ली मौसी फौरन प्रतिक्रिया देते हुए उसके मंसूबे पर पानी फेर देती है. एक रिपोर्ट की मानें तो बिल्ली के रिएक्शन का एवरेज टाइम 20-70 मिली सेकेंड होता है, जबकि कुछ सांपों में रिएक्शन टाइम 44-70 मिली सेकेंड होता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक सांप अपना मुंह खोलकर बिल्ली को काटने की कोशिश करता है, लेकिन सांप के हमले से पहले बिल्ली जवाबी हमला करते हुए उसके हमले को विफल कर देती है. इस वीडियो को @TerrifyingNatur नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बिल्ली की प्रतिक्रिया का औसत समय 20-70 मिलीसेकेंड होता है, जो सांप की औसत प्रतिक्रिया समय 44-70 मिलीसेकेंड से भी तेज होता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 430.1k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बीच पर मस्ती कर रहे थे पर्यटक, अचानक झाड़ियों से निकलकर सामने आ गया खतरनाक किंग कोबरा
देखें वीडियो-
The average cat’s reaction time is approximately 20-70 milliseconds, which is faster than the average snake’s reaction time, 44-70 milliseconds. pic.twitter.com/hykJwX894r
— Terrifying Nature (@TerrifyingNatur) May 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

