चलती कार के विंडस्क्रीन पर अचानक चलने लगा खतरनाक सांप, फिर जो हुआ... देखें हैरान करने वाला यह Viral Video
सांप के वैसे तो कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इस बीच एक खतरनाक सांप का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप अचानक आकर चलती कार के विंडस्क्रीन पर चलता हुआ दिखाई देता है. इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चलती कार के विंडस्क्रीन (Windscreen) पर एक सांप (Snake) चलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसे लोग देखकर हैरान हो रहे हैं. विंडस्क्रीन पर अचानक आए सांप को कार के भीतर बैठे लोग फिल्माने लगे. 20 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत में कार के अंदर बैठे शख्स द्वारा बोनट पर चलते हुए सांप को रिकॉर्ड किया जाता है, जो धीरे-धीरे विंडस्क्रीन की तरफ चलकर आता हुआ दिखाई देता है. यह देखते ही ड्राइवर कार को सड़क के किनारे रोक देता है और अगले ही पल सांप विंडस्क्रीन से होते हुए कार के ऊपर चलते हुए दिखाई देता है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

