वायरल

साइकिल पर बैठकर कार को चैलेंज देने लगा बच्चा, तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने खतरनाक स्टंट कर उड़ाए सबके होश (Watch Viral Video)

बच्चे के स्टंट का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चे बीच सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. इसमें से एक बच्चा अपनी साइकिल के अगले चक्के को हवा में उड़ाकर सामने आ रही तेज रफ्तार कारों को चैलेंज करता है.

साइकिल पर बैठकर कार को चैलेंज देने लगा बच्चा, तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने खतरनाक स्टंट कर उड़ाए सबके होश (Watch Viral Video)
सड़क पर स्टंट करता बच्चा (Photo Credits: Twitter)

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें युवाओं को जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करते हुए देखा जा सकता है. इस बीच बच्चे के स्टंट (Stunt) का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो बच्चे बीच सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. इसमें से एक बच्चा अपनी साइकिल के अगले चक्के को हवा में उड़ाकर सामने आ रही तेज रफ्तार कारों को चैलेंज करता है. बच्चा जिस अंदाज में स्टंट कर रहा है, वो बिल्कुल फिल्मी लगता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह के बच्चा साइकिल के अगले चक्के को हवा में उड़ाकर सड़क की उल्टी दिशा में चलता है और सामने से आ रही कार के बेहद करीब जाकर अचानक अपनी साइकिल को मोड़ लेता है. अपनी जान को जोखिम में डालकर बच्चे को ऐसा खतरनाक स्टंट करते देख हर कोई हैरान हो रहा है. यह भी पढ़ें: अपनी ही परछाई को देखकर बुरी तरह से डर गई बच्ची, Viral Video में देखें कैसे रोने-चिल्लाने लगी मासूम

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).