Shocking Video: न्यूयॉर्क में सड़क के फटने से उसमें समाहित हो गई गाड़ियां, नजारा देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
न्यूयॉर्क शहर से एक हैरान करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के फटने से वहां खड़ी गाड़ी देखते ही देखते उसमें समा जाती है. सिंकहोल के अचानक खुलने से वहां पर खड़ी वाहन उसमें समाहित हो जाती है.
Shocking Video: न्यूयॉर्क शहर (New York City) से एक हैरान करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सड़क के फटने से वहां खड़ी गाड़ी देखते ही देखते उसमें समा जाती है. सिंकहोल (Sinkhole) के अचानक खुलने से वहां पर खड़ी वाहन उसमें समाहित हो जाती है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वैन के पिछले पहिए के नीचे सड़के कुछ हिस्से धंस जाते हैं और पल भर में पूरा वाहन ही उस सिंकहोल में गिर जाता है. हालांकि राहत की बात तो यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. इस नजारे को देखकर लोगों के होश ही उड़ गए हैं. ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा है- सिंकहोल न्यूयॉर्क शहर में खुल गया और वैन को निगल गया.
देखें वीडियो-
And the finale @CBSNewYork pic.twitter.com/PuOy5q5JoD
— Ali Bauman (@AliBaumanTV) July 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

